Advertisement

टीवी

'प्रोड्यूसर ने बिस्तर पर बुलाया', एक्ट्रेस से मांगा फेवर, गुस्साई मां बोलीं- मर जाएंगे, बिकेंगे नहीं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST
  • 1/10

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. उन्होंने कई बार कास्टिंग काउच झेला है. एक्ट्रेस को उनकी बोल्डनेस की वजह कई दफा जज किया गया. 
 

  • 2/10

राखी ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में सर्जरी, इंडस्ट्री की सच्चाई और वर्कफ्रंट पर बात की है. उन्होंने कहा कि लोग उनका चेहरा नहीं बल्कि बॉडी देखकर काम देते हैं.
 

  • 3/10

राखी ने कहा कि लोग सोचते हैं इसने आइटम सॉन्ग किए हैं तो ये अवेलेबल होगी. लेकिन वो सिर्फ काम के लिए अवेलेबल हैं. वो फालतूगिरी नहीं करतीं.
 

Advertisement
  • 4/10

कास्टिंग काउच के वाकये पर वो बोलीं- एक प्रोड्यूसर ने मुझे बिस्तर गर्म करने के लिए पूछा. मना करने पर उसने मुझे फ्लाइट से निकाल दिया था.
 

  • 5/10

राखी के मुताबिक, वे लोग फिल्म के लिए बैंकॉक जा रहे थे. राखी के साथ उनकी मां भी थी. तभी प्रोड्यूसर ने कहा- बैंकॉक जाते ही सीधा... एक्ट्रेस को ये इशारा समझ नहीं आया, पर उनकी मां समझ चुकी थीं.
 

  • 6/10

राखी बोलीं- मां ने फ्लाइट से उतरने को कहा. मैंने उन्हें कहा- सर हमें फ्लाइट से उतारो वरना हम पुलिस में शिकायत कर देंगे. मां ने मुझे कहा था- मर जाएंगे लेकिन बिकेंगे नहीं.
 

Advertisement
  • 7/10

''मेरी मां मुझे छोटे कपड़े पहनने को कहती थी. उन्होंने कहा था- शॉर्ट स्कर्ट पहनना लेकिन शॉर्ट कट कभी मत अपनाना.''
 

  • 8/10

राखी ने कहा कि वो अपनी आजादी का फायदा नहीं उठाती. वो ना ही बाहर जाती हैं. ना ही लड़कों के साथ सोती हैं. बोल्ड हैं लेकिन लक्ष्मण रेखा पार नहीं करतीं.
 

  • 9/10

वो कहती हैं- मैं जिस्म दिखाती हूं. मैं बोल्ड हूं. लेकिन लिमिट क्रॉस नहीं करती. मैं क्लब में नहीं जाती. शराब नहीं पीती. मैं नमाजी हूं. मैं बाइबल पढ़ती हूं. मैं मैरिज मैटिरियल हूं.
 

Advertisement
  • 10/10

राखी ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के लिए भीख तक मांगी. हाथ फैलाए. वो कहती हैं- मैंने अपनी मां के लिए खुद को बेचा. मतलब छोटे कपड़े पहने, मुंह खोला, उनके इलाज के लिए पैसे कमाए. सब कुछ किया.
 

All Photos: Instagram @rakhisawant2511
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement