कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन की पहली करोड़पति शो को मिल चुकी है. 17 नवंबर के दिन शो को इसकी दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गई है. ये हैं IAS अफसर मोहिता शर्मा.
मोहिता से पूछा गया था ये 1 करोड़ का सवाल:
इनमें से किस विस्पोटक पदार्थ का पेटेंट सबसे पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फेड्रिक हेनिंग ने करवाया था और जिसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया.
इसका सही जवाब था आरडीएक्स.
मोहिता ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन की मदद से सही जवाब दिया और वे 2020 की दूसरी करोड़पति बन गईं.
वैसे आपको बता दें जब अमिताभ ने मोहिता से पूछा था कि आप को कैसा लग रहा है 1 करोड़ का सवाल तब उन्होंने कहा था- वो जो भी धनराशि जीतें लेकिन रात को सोते वक्त सुकून मिलना जरूरी है.
कौन हैं मोहिता शर्मा?
मोहिता 2017 बैच की IPS अफसर हैं जो कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं. उन्होंने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर रुशल गर्ग से शादी कर ली. मोहिता मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा की हैं. बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया. उनके पिता मारुति कंपनी में काम करते थे और उनकी मां गृहिणी हैं. मोहिता का ससुराल चंडीगढ़ में हैं.
हाल ही में उनके नेतृत्व में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई थी और कई गोदामों को सील किया गया था. इन गोदामों में चोरी छिपे सरकारी सामान बेचा जा रहा था.
शो में उन्होंने तमाम चीजों का क्रेडिट पति राहुल गर्ग को दिया. उन्होंने बताया कि उनके पति खुद भी पिछले 20 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे.
राहुल गर्ग ने बताया कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में पहली बार केबीसी के लिए ट्राय किया था. तब वह कक्षा 5 में थे.
मालूम हो कि पिछले ही हफ्ते दिल्ली से आईं मैनेजर नाजिया नाज ने एक करोड़ रुपये जीते थे. हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं पता था और उन्होंने खेल क्विट कर दिया.