टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में पेरेंट बने हैं. दिव्यांका ने 26 मई को जुड़वा बेटों को जन्म दिया. एक साथ दो बच्चों की किलकारी गूंजने से दिव्यांका और विवेक के घर में खुशियों का माहौल है.
दो बेटों का पिता बनकर विवेक दहिया की जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गई है. अब उन्होंने फादरहुड पर बात की है.
विवेक ने यह भी खुलासा किया कि पिता बनने के बाद उन्होंने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है. वो फिलहाल अपने न्यूलीबॉर्न जुड़वा बेटों और पत्नी दिव्यांका को अपना पूरा समय देना चाहते हैं.
ईटाइम्स संग बातचीत में विवेक ने पिता बनने पर कहा- यह एहसास अभी थोड़ा-बहुत ही हुआ है, क्योंकि जुड़वा बच्चे अभी सिर्फ दो हफ्ते के ही हैं.
'यह कहना जल्दबाजी होगी कि मैंने पूरी तरह से पिता बनने का एक्सपीरियंस कर लिया है, लेकिन मैं इस नए सफर के लिए बेहद उत्सुक हूं.'
विवेक ने यह भी खुलासा किया कि वो अपने बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव महसूस करते हैं. बच्चों के बारे में विवेक बोले- मैं ऑपरेशन थिएटर में दिव्यांका के साथ था और मैंने सब कुछ देखा. मुझे यह समझने में पूरे चार, पांच या छह घंटे लग गए कि वो वाकई मेरा और दिव्यांका का हिस्सा हैं.
'लेकिन जब मैंने पहली बार बच्चों को रोते हुए सुना, तो मैं तुरंत उठ खड़ा हुआ और उनकी तरफ भागा. तब मुझे एहसास हुआ कि अब से जिंदगी ऐसी ही होने वाली है. मैंने पहले कभी किसी के लिए इतना प्रोटेक्टिव फील नहीं किया था. '
विवेक ने आगे बताया कि उनके बेटों के आने के बाद से जिंदगी को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि बस यही है. यही मेरा परिवार है. मैं बस अपने परिवार की रक्षा करना चाहता हूं और इसके अलावा अब कोई भी चीज मायने नहीं रखती.
विवेक ने यह भी कहा कि उन्होंने फिलहाल के लिए अपने काम से ब्रेक ले लिया है. विवेक बोले- मैंने काम से एक ब्रेक लिया है.
'मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए थे, लेकिन मैंने उनसे कह दिया है कि इस वक्त मुझे अपने बच्चों और उनकी मां के साथ रहने की जरूरत है. मुझे थोड़ा समय चाहिए.'
दिव्यांका और विवेक ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी की थी. शादी के 10 साल बाद कपल ने 26 मई को बेटों का वेलकम किया.
(All Photos: Instagram @vivekdahiya)