अपने क्रिंज वीडियोज और गानों के लिए फेमस ढिंचैक पूजा दुल्हन बनी हैं. उनकी शादी हो गई है. पूजा ने वेडिंग वीडियो पोस्ट किया है.
ढिंचैक पूजा लाल जोड़े में सजी धजी नजर आ रही हैं. वो स्माइल करते हुए पोज दे रही हैं. उन्होंने दूल्हे राजा की भी झलक दिखाई.
शादी के मंच पर दूल्हे संग वो पोज दे रही हैं. दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए हैं. लेकिन दूल्हे की पहचान और चेहरा रिवील नहीं किया गया है.
ढिंचैक पूजा ने पति की साइड प्रोफाइल फोटो शेयर की है. ये तस्वीरें देखने के बाद सबके जहन में बस यही सवाल है कि उनका दूल्हा कौन है.
पूजा ने जहां रेड लहंगा पहना है. वहीं उनके दूल्हे ने व्हाइट शेरवानी पहनी है. यूजर्स पूजा को बधाई देने से ज्यादा उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
क्योंकि किसी को भी पूजा की शादी पर यकीन नहीं हो रहा है. कैप्शन में पूजा ने लिखा है- ये मेरी शादी की क्लिप है. मैं बाकी वीडियो बाद में पोस्ट करूंगी.
यूजर्स का मानना वो प्रैंक कर रही हैं. उन्होंने अपनी क्रिंज आवाज में कोई गाना शूट किया है. इसकी फोटोज शेयर कर वो शादी का ड्रामा क्रिएट कर रही हैं.
एक शख्स ने लिखा- अब गाएंगी शादी मैंने कर ली आज. शादी मैंने कर ली आज. किसी ने लिखा- ये सबसे बड़ा जोक है. ये शादी नहीं ड्रामा है.
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो पूजा को बधाई दे रहे हैं. लेकिन सच क्या है जल्द ही मालूम पड़ेगा. पूजा ने इंस्टा पर इसी ब्राइडल लुक में कुछ दिन पहले भी वीडियो पोस्ट किए थे.
7 दिन पहले संगीत का भी वीडियो शेयर किया था. ढिंचैक पूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिग बॉस 11 में दिखी थीं. उनके क्रिंज गाने सेल्फी मैंने ले ली आज, दिलों का स्कूटर फेमस हैं.
All Photos: Instagram @dhinchakofficial