फेमस कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक इस समय अपनी पत्नी निधि संग बाली में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. पुनीत की पत्नी ने अपने रोमांटिक वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दी है.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
पुनीत और निधि बाली में एक दूजे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दिए. एक फोटो में पुनीत की पत्नी निधि ब्लैक बिकिनी पहने समंदर के पास बने पूल में खड़े होकर पोज देती दिखीं. ब्लैक बिकिनी संग उन्होंने व्हाइट नेट की लॉन्ग ट्रांसपेरेंट ड्रेस भी कैरी की है. फोटो बैकसाइड से ली गई है.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
वेकेशन की एक दूसरी फोटो में पुनीत अपनी लेडी लव संग रोमांटिक होते नजर आए. दोनों एक दूजे की बांहों में दिखे. बाथरोब में कपल का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
निधि ने अपनी बेडरूम फोटो भी शेयर की. तस्वीर में निधि और पुनीत बेड पर दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, फोटो में दोनों के सिर्फ पैर ही नजर रहे हैं. सामने टीवी चल रहा है. दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताते दिखे. कपल की ये प्राइवेट बेडरूम फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
पुनीत और निधि ने बाली की खूबसूरत लोकेशन के बीच एक दूजे संग काफी एन्जॉय किया. एक फोटो में कपल जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है. निधि बैकलेस टॉप में नजर आ रही हैं, जबकि पुनीत कैमरे में देखकर पोज देते दिखे.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा- हमें 5 साल हो गए हैं. आज भी प्यार है, आज भी हम सबसे अच्छे दोस्त हैं. क्या प्यार सच में फीका पड़ जाता है या समय के साथ और गहरा हो जाता है???? पुनीत को देखकर आज भी मन में बटरफ्लाई होने लगती हैं.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
पुनीत और निधि की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों साथ में न्यूलीमैरिड कपल की तरह लग रहे हैं. उनका रोमांस, बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है. पुनीत पाठक ने साल 2020 में निधि संग शादी रचाई थी. उनकी शादी को 5-6 साल हो गए हैं. मगर उनका रिश्ता आज भी अटूट है.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)
पुनीत की बात करें तो उन्होंने डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से करियर की शुरुआत की थी. वो कई डांस रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी भी जीता था. ABCD और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्म में वो एक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.
(Photo: Instagram @nidhimoonysingh)