जोआ-शजा मोरानी का कोरोना टेस्ट निकला नेगेटिव, घर लौटीं दोनों बहनें

प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गई हैं. दोनों बहनों का आखिरी कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला था. घर पहुंचने के बाद दोनों काफी खुश हैं.

Advertisement
शजा मोरानी और जोआ मोरानी सोर्स इंस्टाग्राम शजा मोरानी और जोआ मोरानी सोर्स इंस्टाग्राम

साहिल जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

कोरोना वायरस से देश-विदेश के आम नागरिकों के साथ-साथ कुछ मशहूर हस्तियां भी जूझ रही हैं. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद एक्ट्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. हालांकि दोनों बहनें अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गई हैं.दोनों बहनों का आखिरी कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकला था.

जोआ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसके बैकग्राउंड में मेडिकल स्टाफ को देखा जा सकता है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, अपने वॉरियर्स को अलविदा कहने का समय आ गया है. मैं उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में याद रखूंगी. अलविदा आईसीयू. अब घर जाने का समय है.

Advertisement

ने अपने अस्पताल के अनुभवों पर भी बात की है. उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे अस्पताल पहुंचने के चार दिनों के अंदर ही अच्छा महसूस करने लगी थीं. उन्होंने कहा था, 'जब से मैं अस्पताल पहुंची हूं, मैं बहुत ही ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हूं. मुझे सांस लेने में बहुत तकलीफ थी जो दूसरे दिन अस्पताल पहुंचकर काफी बेहतर हो गई थी. मुझे थोड़ा बुखार था लेकिन ये घर पर रहने से कई गुणा ज्यादा अच्छा था. अस्पताल आना मेरे लिए बहुत अच्छा फैसला साबित हुआ है.'

श्रीलंका से लौटी थीं शजा वहीं राजस्थान से मुंबई आई थीं जोआ

इससे पहले जोआ की बहन शजा ने भी एक लंबे पोस्ट के सहारे डॉक्टर्स और अपने करीबियों का शुक्रिया अदा किया था. बता दें कि 15 मार्च को राजस्थान से मुंबई लौटी थीं. उन्हें सर्दी और कफ की शिकायत थी जो 14 दिनों बाद भी ठीक नहीं हुई थी. वही उनकी बहन भी कुछ समय पहले श्रीलंका से भारत लौटी थीं और उन्हें भी सर्दी और कफ की शिकायत थी.

Advertisement

श्रीलंका से भारत लौटने के बाद का टेस्ट किया गया था और वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. शजा के अलावा उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया था और इस टेस्ट में शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन और पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जोआ ने अपने दोस्त से भी इंस्टाग्राम पर अपनी तबीयत के बारे में बात की थी. इस चैट को और जैसे सितारों ने भी जॉइन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »