जब शेखर सुमन के शो पर अंकिता लोखंडे ने कहा था, अगले साल करूंगी सुशांत से शादी

अंकिता लोखंडे से जब शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में पूछा कि वे कब शादी करने वाले हैं तो अंकिता ने कहा था कि हम जल्द ही शादी करने वाले हैं. हमारा पवित्र रिश्ता बहुत स्ट्रॉन्ग है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के चर्चित कपल्स में से रहे. हालांकि छह साल डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे. सुशांत के निधन के बाद फैंस अंकिता और सुशांत से जुड़े इंटरव्यूज तलाश रहे हैं और ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे शेखर सुमन के चैट शो पर पहुंची हैं और उन्होंने इस शो पर सुशांत से जुड़ी बातें भी शेयर की हैं.

Advertisement

शेखर सुमन ने अंकिता से पूछा कि जब आप एक पॉपुलर डांस शो से बाहर हो गई थीं तो आपने अपना गुस्सा किस पर उतारा था? इस पर बात करते हुए अंकिता ने सुशांत का नाम लिया था. उन्होंने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि जबको इस शो में 30 प्वाइंट्स मिले थे तो मैं हैरान हुई थी. मैंने उससे कहा था कि आखिर तुम पूरे 30 प्वाइंट्स कैसे ला सकते हो? मैं उससे बहुत ईर्ष्या करने लगी थी जब शो की कोरियोग्राफर डांस के दौरान उसकी बांहो में थी. अंकिता से जब पूछा गया कि उन दोनों में से बेहतर डांसर कौन है तो अंकिता ने मजाकिया अंदाज में अपना नाम लिया था.

जब अंकिता ने कहा था हमारा पवित्र रिश्ता बेहद स्ट्रॉन्ग है

उन्होंने आगे कहा, जब इस शो से बाहर हुआ तो उसे काफी बुरा लगा था. दरअसल जब उसे बैक प्रॉब्लम होने लगी थी तो उसने शो छोड़ दिया था. लेकिन वो चाहता था कि मैं शो में रहूं. वो मुझसे बेहद प्यार करता है और मैं भी. से जब पूछा गया था कि वे कब शादी करने वाले हैं तो अंकिता ने कहा था कि हम अगले साल शादी करने वाले हैं. हमारा पवित्र रिश्ता बहुत स्ट्रॉन्ग है.

Advertisement

गौरतलब है कि ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके निधन के बाद से ही फैंस सकते में हैं और आउटसाइडर्स और नेपोटिज्म की बहस जोरों पर है. के निधन को एक महीना पूरे होने पर ने दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »