'वेलकम टू न्यूयॉर्क में अरि‍जीत ने गाया ही नहीं तो हटाने की बात कहां से आई'

वेलकम टू न्यूयॉर्क में अरिजीत सिं‍ह के हटाए जाने की खबर को प्रोड्यूसर ने बताया गलत, कहा अरिजीत ने जब गाना गाया ही नहीं तो हटाए कहां से.

Advertisement
अरि‍जीत सिंह और राहत फतह अली खान अरि‍जीत सिंह और राहत फतह अली खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

अप‍कमिंग फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में अरिजीत सिंह के गाने को ह‍टाने से जुड़े विवाद पर चर्चाएं शायद ख़त्म हो जाए. अब फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि इस फिल्म के लिए अरिजीत सिंह ने जब कोई गाना गाया ही नहीं तो उसे हटाने की बात कहां से आ सकती है?

इंडियन एक्सप्रेस से वाशु ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि कम से कम लोग मुझ से इस बारे में कंमर्फेशन के लिए पूछते. राहत फ़तेह अली खान की आवाज में रिलीज हुए फिल्म के गाने 'इश्तेहार' के कंपोजर शमीर टंडन का इस मामले पर कहना है-'मैंने अरिजीत के गाने को हटाए जाने की खबरों को जब टीवी पर देखा तो मैं भी कन्फ्यूज हो गया कि आखि‍र ये क्या हो रहा है? अरिजीत ने वेलकम टू न्यूयॉर्क के लिए कोई गाना नहीं गाया है और ना ही कोई स्क्रैच रिकॉर्ड‍िंग की गई.

Advertisement

शमीर टंडन ने कहा, इस गाने के लिए उन्हें जिस तरह की आवाज चाहिए थी राहत उसमें फिट बैठ रहे थे. इसलिए हमने उनसे इस गाने को गाने के लिए कहा. शमीर ने कहा, जब अरिजीत ने गाया ही नहीं तो कोई उनकी आवाज को कैसे हटा सकता है.' ये वाकई अफवाहों का एक बुरा मामला कहा जा सकता है. इस तरह की चर्चाओं ने एक तरह से पूरे इकोसिस्टम को ही खराब कर दिया है. बॉडर्र पार बैठे राहत भी इस सब को देखकर क्या सोच रहे होंगे. और अरिजीत भी कोई स्क्रैच सिंगर नहीं हैं.'

वाशु ने कहा, देश में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर चल रही गहमागहमी के चलते बॉलीवुड ऑनलाइन और वेब फाइल के जरिए ही पाक कलाकारों के गाने रिकॉर्ड कर रहा है. जब से पाक कलाकारों ने देश में आना बंद किया है तब से वेबफाइल्स एक्सचेंज के जरिए ही काम हो रहा है.

Advertisement

बाबुल सुप्रि‍यो ने भी की थी इस मामले पर टिप्पणी

बाबुल सुप्रियो ने अरिजीत के गाने को हटाकर राहत गवाने पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, तो हम सीमा पार टैलेंट क्यों ढूंढ रहे हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए कि एफएम पर पाकिस्तानी गायकों के गाने चलें और समाचार चैनलों पर पाकिस्तानी हमले में शहीद जवानों के.’ उन्होंने कहा था, ‘मुझे आतिफ असलम या राहत से कोई परेशानी नहीं, उनकी नागरिकता से परेशानी है. बॉलीवुड दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व करता है. पाक कलाकारों को बैन कर दुनियाभर में पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद का विरोध करना चाहिए. बॉलीवुड से शोहरत पाने वाले किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत में हमलों को लेकर अपने देश की निंदा नहीं की है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement