मेहंदी की रस्म से शुरू हुआ नील नितिन मुकेश की शादी का जश्न

पिछले साल अक्टूबर में नील का रुक्मिणी के साथ रोका हुआ था और अब 9 फरवरी को उदयपुर में दोनों की शाही शादी का सेल‍िब्रेशन आज मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हो गया है...

Advertisement
नील नितिन मुकेश और रुक्मि‍णी नील नितिन मुकेश और रुक्मि‍णी

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 07 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश जल्द ही अपनी मंगेतर रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. नील और रुक्मिणी की शादी 9 फरवरी को उदयपुर में होगी. आज मेहंदी की रस्म के साथ ही इस शाही शादी का जश्न शुरू हो गया है.


उदयपुर के रेडीसन ब्लू में होने जा रही इस शादी में लगभग 500 मेहमान शरीक होंगे जिसमें नील के करीबी दोस्तों के अलावा रिश्तेदार और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल होंगी.

Advertisement

हाल ही में इस कपल ने अपना प्री-वेडिंग शूट कराया था जिसमे नील और रुक्मिणी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.आपको बता दें कि नील ने अपनी शादी के हर एक रस्म के लिए खुद कपड़ों को चुना है और 9 फरवरी को उदयपुर में शादी होने के बाद मुम्बई में 17 फरवरी को एक ग्रैंड रि‍सेप्शन पार्टी भी रखी गई है.

पिछले साल अक्टूबर में रोका होने के बाद ही नील ने मीडिया का बताया था कि वो फरवरी में शादी करेंगे. तो अब शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और दोनों ही उदयपुर में तैयारियों में जुटे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement