विराट-अनुष्का की शादी में शामिल हुआ ये क्रिकेटर, रह चुके हैं कोहली के कप्तान

इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग रचाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में सिर्फ फैमिली और खास दोस्त ही शामिल हुए. इस मौके पर विराट के दोस्त और कभी उनके कप्तान रह चुके क्रिकेटर भी नजर आए...

Advertisement
न्यूली वेडिंग कपल विराट-अनुष्का के साथ वर्तिक तिहारा न्यूली वेडिंग कपल विराट-अनुष्का के साथ वर्तिक तिहारा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार ‘विरुष्का’ हो गए. दोनों ने सोमवार को इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. शादी को बेहद निजी रखना चाहते थे, इसके चलते समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ ही मित्र थे. इस शादी में विराट के अंडर-17 के दिनों के को प्लेयर और दोस्त वर्तिक तिहारा भी टीम ग्रूम में शामिल हुए.

Advertisement

इस क्रिकेटर का नाम आपने शायद ही सुना हो. 12 साल पहले विराट कोहली जब अंडर-17 क्रिकेट खेलते थे तो वर्तिक उनके को-प्लेयर होने के साथ ही टीम के कैप्टन थे. वर्तिक शादी की सभी रस्मों में नजर आए. क्रिकेटर साथ खेलने के अलावा ये दोनों करीबी दोस्त भी हैं. इसके अलावा विराट की शादी में उनके मैनेजर रहे वैभव के अलावा दिल्ली में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दिनों के दोस्त गीत वत्स दिखे.

बता दें कि अनुष्का मीडिया से दूर डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहती थीं इसके लिए इटली की टस्कनी के पास 'बोरगो' रेसॉर्ट को चुना. ये शहरी कोलाहल से बहुत दूर है. ये बेहद सुरक्षित जगह है. आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है. विराट अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली दिसंबर में खोला गया. ये जगह टस्कनी से करीब एक घंटे की दूरी पर है. 13 शताब्दी में बने इस गांव में पांच बड़े विला हैं.

Advertisement

इस विला में कुल 22 कमरे हैं. जिसमें 44 लोग रह सकते हैं. ये जगह फ्लोरेंस से करीब दो घंटे की दूरी पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शादी के लिए 50 चुनिंदा मेहमानों को न्योता दिया गया था. बता दें कि यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपये है. इस आधार पर देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये का खर्च आया.

4 साल के अफेयर के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए. तीन दिन तक चले इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »