'प्यार थप्पड़ मारने का लायसेंस नहीं है', सोशल मीडिया पर वायरल है तापसी पन्नू का ये वीडियो

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म थप्पड़ के प्रमोशन के लिए बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया लिखी है.

Advertisement
तापसी पन्नू तापसी पन्नू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

फ़िल्म 'थप्पड़' के मेकर्स ने वैलेंटाइन डे पर एक ऐसा वीडियो रिलीज किया है जो एक बार फिर आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. इस वीडियो वैलेंटाइन डे की जगह Violentine Day यानि झगड़े का दिन नाम से रिलीज किया गया है. जाहिर है कि ये घरेलू हिंसा करने वाले लोगों के लिए एक कटाक्ष के तौर पर है.

यह वीडियो भले ही एक हल्के मिजाज का लग रहा हो लेकिन दर्शकों को एहसास का एक जबरदस्त झटका दे जाएगा. वीडियो में तापसी पन्नू को एक दूल्हे के परिवार से मिलते हुए दिखाया गया है जहाँ पूरा परिवार बेहद सरलता से थप्पड़ पर बातचीत करते हुए नजर आ रहा है.

Advertisement

क्लिप में दिखाया गया है कि इस तरह के व्यवहार को हमारे समाज में कितना सामान्य माना जाता है. यह वीडियो एक प्रभावशाली और बहुत जरूरी संदेश के साथ समाप्त होता है, जो दर्शकों से पूछता है - क्या प्यार आपको थप्पड़ मारने का लाइसेंस देता है? वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि किस तरह ये एक बहुत अच्छा इनीशिएटिव है.

एक यूजर ने लिखा, "घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए ये बहुत अच्छा कदम है. लेकिन मुझे पता नहीं ये काम करेगा या नहीं. जो लोग घरेलू हिंसा करते हैं वो भावनाओं या लोगों की अपील पर रिस्पॉन्ड नहीं करते हैं. उन्हें बस ताकत और डर से फर्क पड़ता है. किसी भी महिला के लिए सबसे अच्छी चीज है उसका आत्मनिर्भर होना और उसका शिक्षित होना." इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

कब रिलीज होगी थप्पड़?

बता दें कि अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' में शादी के बाद पुरुषों व महिलाओं के बीच के संबंध पर गहराई से बात की गई है. इस ट्रेलर ने खासकर उन महिलाओं को प्रभावित किया है जो अपने रिश्ते की कहानियों को साझा करने के लिए आगे आई हैं. अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »