विकास ने की जिंदगी में कई गलतियां, फैन्स के साथ करना चाहते हैं शेयर

विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में विकास बता रहे हैं कि वो अब अपनी जिंदगी की हर बड़ी भूल फैन्स के साथ शेयर करेंगे.

Advertisement
विकास गुप्ता विकास गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

प्रोड्यूसर विकास गुप्ता आजकल खूब सुर्खियों में चल रहे हैं. प्रियांक और पार्थ के साथ जब से उनका झगड़ा हुआ है, उनकी जिंदगी सभी के लिए पहेली बन गई है. कुछ समय पहले ही विकास गुप्ता ने बताया था कि वो एक बाइसेक्शुअल हैं. विकास की जिंदगी की वो एक ऐसी सच्चाई थी जिसे जान हर कोई हैरान रह गया था. लेकिन उस वक्त भी विकास ने वो सच्चाई गर्व से बताई थी. अब विकास ने एक वीडियो के जरिए बड़ा एलान किया है.

Advertisement

विकास का बड़ा एलान

विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में विकास बता रहे हैं कि वो अब अपनी जिंदगी की हर बड़ी भूल फैन्स के साथ शेयर करेंगे. विकास वीडियो में कहते हैं- मुझे किसी ने भी इस दुनिया की सच्चाई नहीं बताई थी. इसलिए मैंने कई गलतियां की, कई बार बुरा लगा. अब मैंने अभी तक जो भी कुछ सीखा है और जो भी गलतियां की हैं, मैं सब Vgyaan के जरिए आपके साथ शेयर करूंगा. किसी दूसरे की गलती से सीखना हमेशा बेहतर होता है.

अब विकास बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हो गए हैं. जब से उनकी प्रियांक और पार्थ संग नोकझोंक हुई है, उनका फैन्स के साथ बातचीत का सिलसिला काफी बढ़ गया है. वो लगातार अपने विचार फैन्स के बीच रख भी रहे हैं और खुद को सही भी साबित कर रहे हैं.

Advertisement

दिल बेचारा की ओटीटी रिलीज से नाखुश

वैसे कुछ समय पहले विकास गुप्ता ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को ओटीटी पर रिलीज ना करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि फैन्स कुछ वक्त और इंतजार कर सकते हैं, लेकिन फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज होना चाहिए. विकास ने फैन्स से भी उस मुहिम में उनके सपोर्ट की मांग की थी. प्रोड्यूसर की वो पहल सभी को पसंद आई थी और हर किसी ने अपना समर्थन भी दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »