विकास दुबे एनकाउंटर पर फिल्म बनाना है मुश्किल, थप्पड़ डायरेक्टर का ट्वीट दे रहा जवाब

भारतीय सिनेमा को समाज का आइना कहा जाता है लेकिन हाल ही में जब विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ तो पुलिस प्रशासन और राजनेताओं सब पर सवाल उठने लगे.

Advertisement
अनुभव सिन्हा अनुभव सिन्हा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

मुल्क, थप्पड़ और आर्टिकल-15 जैसी शानदार फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं. सोशल इश्यू हो या पॉलिटिकल मुद्दा, अनुभव हमेशा बेबाक होकर अपनी राय रखते आए हैं. विकास दुबे एनकाउंटर मामले के बाद कुछ लोगों ने अनुभव से कहा कि उन्हें इस मामले पर फिल्म बनानी चाहिए. अनुभव ने ट्विटर पर इस सवाल का जवाब दिया है.

Advertisement

दरअसल अनुभव ने ये जवाब एक ट्विटर यूजर के सवाल पर दिया है. यूजर ने लिखा, "यार अनुभव, विकास दुबे पर कुछ बनाओ. इस बार डार्क कॉमेडी." यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा ने लिखा, "कोई बनाने नहीं देगा सर. साथ ही कॉमिक बनाने के लिहाज से ये बहुत डार्क है. बहुत ज्यादा डार्क." अनुभव का जवाब ट्विटर यूजर्स को बहुत पसंद आया है.

भारतीय सिनेमा को समाज का आइना कहा जाता है लेकिन हाल ही में जब विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ तो पुलिस प्रशासन और राजनेताओं सब पर सवाल उठने लगे. दरअसल विकास दुबे का नाम तमाम पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं से जोड़ा जा रहा था जिसके बाद उसके एनकाउंटर को सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है.

विवादित मुद्दों पर नहीं बनाने देते फिल्म

Advertisement

अनुभव सिन्हा के जवाब ने एक तरह से ये भी जाहिर कर दिया है कि जब भी किसी गंभीर मुद्दे पर भारतीय फिल्ममेकर्स कुछ बनाने की कोशिश करते हैं तो वो विवादों में आ जाती है. हालांकि अनुभव सिन्हा का मानना है कि इस विषय पर उन्हें कोई फिल्म बनाने नहीं देगा लेकिन देखना होगा कि क्या कोई और फिल्ममेकर इस विषय पर फिल्म बनाने की कोशिश करता है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »