राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, सवाल पर इस तरह कन्नी काट गए विधु विनोद चोपड़ा

Vidhu Vinod Chopra विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. वो पहली बार हिरानी पर लगे आरोपों पर बोले हैं. एक इवेंट में उन्होंने अपना बयान दिया.

Advertisement
राज कुमार हिरानी राज कुमार हिरानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी पर हाल ही में साथ काम कर चुकी महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. कहा गया कि आरोप के बाद किसी विवाद से बचने के लिए फिल्म ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के पोस्टर्स से राजकुमार हिरानी का नाम हटा दिया गया. निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Advertisement

विधु मुंबई में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशनल इवेंट में थे. इस दौरान उनसे हिरानी से जुड़े सवाल किए गए. मामले में कुछ कहने से बचते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा-  "ये मंच किसी आयोजन के लिए है, जो कि ज्यादा महत्वपूर्ण है. उतना ही जितना महत्वपूर्ण वो (हिरानी पर यौन उत्पीड़न का मामला) है, जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं. जब सही समय आएगा, हम उस बारे में भी बात करेंगे."

बता दें कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के शुरुआती पोस्टर्स में हिरानी का नाम बतौर प्रोड्यूसर था, लेकिन बाद में दूसरे पोस्टर में उनका नाम नहीं था. यौन उत्पीड़न का मामला सामने नहीं आया था. इस वजह से तमाम लोग हैरान थे कि आखिर हिरानी का नाम क्यों हटाया गया. हिरानी पर आरोप सामने आने के बाद मामला पूरी तरह से साफ़ हो गया.  

Advertisement

वैसे हिरानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा था, ''मैं दो महीने पहले संज्ञान में लाए गए इस आरोप से शॉक्ड हूं. मैंने तुरंत इस मामले को किसी कमेटी या एक लीगल बॉडी के पास भेजने की सलाह दी थी. लेकिन शिकायकर्ता इसके बदले मीडिया के पास गई. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ये गलत है. मेरी छवि खराब करने के इरादे से किया गया है.'' इस मामले में हिरानी को बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने सपोर्ट भी किया था और हिरानी पर लगे मामलों की जांच कराने को कहा था.

क्या है महिला का आरोप?

आरोप लगाने वाली महिला संजू में हिरानी संग बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम चुकी है. उसने कहा था कि हिरानी ने अपने घर और ऑफिस में उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला ने बताया था कि वो लंबे समय से इसलिए खामोश थी, क्योंकि उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »