गीतकार अनवर भारती का 70 की उम्र में निधन, अक्षय-जैकी के साथ किया काम

अनवर सागर ने 80 और 90 के दशक की कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे थे. डेविड धवन की याराना, जैकी श्रॉफ स्टारर सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अजय देवगन स्टारर फिल्म विजयपथ जैसी कई फिल्मों के गीत उन्होंने ही लिखे थे.

Advertisement
अनवर सागर अनवर सागर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:19 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन हो गया है. उनकी उम्र 70 साल थी. बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है. अक्षय कुमार और आयशा जुल्का की फिल्म खिलाड़ी का सॉन्ग 'वादा रहा सनम' उनके सबसे लोकप्रिय सॉन्ग्स में शुमार किया जाता है.

Advertisement

अनवर ने 80 और 90 के दशक की कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे थे. डेविड धवन की याराना, स्टारर सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, स्टारर फिल्म विजयपथ जैसी कई फिल्मों के गीत उन्होंने ही लिखे थे. इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर एक ट्वीट किया है.

इस ट्वीट में लिखा था वरिष्ठ गीतकार और आईपीआरएस मेंबर अनवर सागर का निधन हो गया है. वे 'वादा रहा सनम' जैसे सॉन्ग्स लिख चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने विजयपथ और याराना जैसी फिल्मों के गाने के लिरिक्स भी लिखे थे. इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने कहा इस दुनिया को अलविदा

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में और जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »