'इंदु सरकार' कांग्रेसियों की भावनाओं को करेगी आहत, यही चाहते हैं पीएम मोदी: वीरप्पा मोइली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को रिलीज होने जा रही आपातकाल पर बनी फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म अनेक कांग्रेसियों को आहत करेगी और यही वर्तमान प्रधानमंत्री चाहते हैं.

Advertisement
विवादों में घिरी फिल्म 'इंदु सरकार' विवादों में घिरी फिल्म 'इंदु सरकार'

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को रिलीज होने जा रही आपातकाल पर बनी फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म अनेक कांग्रेसियों को आहत करेगी और यही वर्तमान प्रधानमंत्री चाहते हैं.

विवादों में घिरी फिल्म 'इंदु सरकार'

कांग्रेस ने 1975-77 के आपातकाल पर आधारित इस फिल्म की कड़ी अलोचना की है. पार्टी की आशंकाएं फिल्म में इंदिरा गांधी, संजय गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिखाए जाने को लेकर हैं. हालांकि फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा है कि वह इंदु सरकार में डिस्क्लेमर दिखाकर बताएंगे कि फिल्म अधिकांशत: काल्पनिक है.

Advertisement

कांग्रेसियों की भावनाओं को करेगी आहत

वीरप्पा मोइली ने कहा कि ये फिल्म को आहत करेगी और यही वर्तमान प्रधानमंत्री चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरकार यह नरेंद्र मोदी को ही आहत करेगा. उनका कहना है कि, ये सब अनर्थकारी गतिविधयां भाजपा की निकासी में मदद करेंगी. वे जितना ज्यादा ये सब करेंगे, उतना ही उनके लिए बाहर होने के दरवाजे खुलेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए कोई निकास द्वार नहीं है, लेकिन है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »