टीवी शो 'सावधान इंडिया' की एक्ट्रेस रिचा दीक्ष‍ित के घर चोरी

जाने माने टीवी शो सावधान इंडिया की एक्ट्रेस के घर 50 लाख की चोरी.

Advertisement

पूजा बजाज / अभिषेक रस्तोगी

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

यूपी के कानपुर में टीवी एक्टर्स के घर से बदमाशो ने 50 लाख रुपये का माल और नगदी उड़ा डाली टीवी एक्ट्रेस की सगाई हुई थी और वो अपने परिजनों के साथ एक दिन के लिए घर से बाहर गई थी इसी दौरान बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला.

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के रामपुरम में टीवी एक्ट्रेस रिचा दीक्षित का घर है. रिचा , जी टीवी, डी डी चैनल के सीरियल, मेरी सासु मां, क्राइम पेट्रोल में काम कर चुकी हैं वो मुंबई में ही रहती है जबकि उनके माता-पिता कानपुर में रहते हैं.

Advertisement

रिचा की शादी तय हुई थी जिसको लेकर घर पर होनी थी इसके लिए रिचा मुंबई से कानपुर आईं थीं, सगाई के कार्यक्रम के बाद घर के सभी लोग एक दिन के लिए बाहर गए थे और जब वापस आए तो बदमाश घर को निशाना बना चुके थे बदमाशों ने 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

घर में के बारे में रिचा ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, इसके अलावा पांच संदिग्धों को भी पकड़ा गया है उनसे पूछताछ जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »