कुमकुम भाग्य की बुलबुल को ऐसे मिली रितिक की सुपर 30, शूटिंग हुई शुरू

टीवी के सुपरह‍िट शो कुमकुम भाग्य में बुलबुल के रोल में नजर आई एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. रितिक रोशन के अपोजिट फिल्म सुपर 30 में मृणाल लीड रोल में नजर आएंगी...

Advertisement
मृणाल ठाकुर और रितिक रोशन मृणाल ठाकुर और रितिक रोशन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

टीवी के सुपरहिट शो कुमकुम भाग्य में बुलबुल के रोल में नजर आई एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. रितिक रोशन के अपोजिट फिल्म सुपर 30 में मृणाल लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

जानकारी के मुताबिक फिल्म सुपर-30 में मृणाल रितिक की पत्नी का किरदार निभाएंगी. वह इंडो-अमेरिकन फिल्म 'लव सोनिया' में काम कर चुकी हैं. फिल्म 'लाइफ ऑफ पाइ' के प्रोड्यूसर ने बनाई थी.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले मृणाल ठाकुर के आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के रिजेक्ट करने की खबरें आई थीं. हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया था कि ये खबर महज अफवाह है.

यह भी चर्चा रही थी कि मृणाल ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने अनुष्का को साइन किया. काफी समय से इस टीवी एक्ट्रेस के बॉलीवुड फिल्म में काम करने की खबरें थीं.

फिल्म साल 2018 में 23 नवंबर को रिलीज होगी. सुपर-30 के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फैंटम फिल्मस और रिलायंस इंटरटेनमेंट के पास है. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं. इससे पहले वह क्वीन जैसी सफल फिल्म और शानदार जैसी फ्लॉप फिल्म बना चुके हैं.

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी बिहार के रहने वाले आनंद कुमार पर आधारित है, जो हर साल ऐसे 30 बच्चों को आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं, जो गरीब और पिछड़े हैं. उनकी कोचिंग के लगभग सभी स्टूडेंट आईआईटी में सिलेक्ट होते हैं. आनंद इस सराहनीय काम के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से सम्मानित हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement