PHOTOS: 'टाइगर जिंदा है' के सेट पर चोटिल नजर आए सलमान

'टाइगर जिंदा है' के सेट पर चोटिल नजर आए सलमान खान. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

पूजा बजाज / IANS

  • दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को रिलीज होने में बस कुछ महीने ही बचे हैं. फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन आस्ट्रिया और अबूधाबी में फिल्माए गए हैं. फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है, जहां सलमान इसके आखि‍री सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें कार्गो पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए और चेहरे पर चोट के साथ नजर आ रहे हैं.

Advertisement
महज दो दिन पहले ही अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कटरीना कैमरे से सनसेट की तस्वीरें लेती नजर आ रही हैं और सलमान उन्हें निहार रहे हैं. हुए लिखा था, 'जोया को सनसेट की तस्वीरें लेते हुए निहार रहा है टाइगर..टाइगर जिंदा है..पर्दे के पीछे. बस कुछ दिन की शूटिंग बाकी.

फिल्म के निर्माताओं ने इस साल क्रिसमस के आसपास फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement