ऑस्कर में भारत की उम्मीद बरकरार, रेस में शामिल है ये डॉक्यूमेंट्री

'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री भारत में महिलाओं के महावारी से जुड़े टैबू के खिलाफ और असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम पर बात करती है.

Advertisement
ऑस्कर 2018 (इंडिया टुडे) ऑस्कर 2018 (इंडिया टुडे)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

साल 2019 में भारत की तरफ से उम्मीद अब भी बरकरार है. भारत में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों से जूझ रही एक महिला के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है. 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' भारत में महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी टैबूज के विरोध में बात करती है. इसके अलावा इसमें असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम को भी दर्शाया गया है.

Advertisement

कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा और इसका सह-निर्माण मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा किया गया है जो 'द लंचबॉक्स' और 'मसान' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. सोमवार को ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की घोषणा के बाद मोंगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, "शॉर्टलिस्ट में जगह बनाना फक्र की बात है. ये रोमांचित कर देने वाला है. मैं इसकी निर्माण टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं."

ईरानी-अमेरिकी फिल्म रेका जेहाबाची द्वारा निर्देशित फिल्म पैड प्रोजेक्ट द्वारा बनाई गई है. 26 मिनट की फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है. फिल्म में मुरुगनाथम की सैनिटरी पैड मशीन के आविष्कार को भी दिखाया गया है.

बता दें कि ऑस्कर समारोह के तकरीबन एक महीने पहले 22 जनवरी, 2019 को 91वें ऑस्कर के लिए नामांकन की घोषणा की जाएगी. ऑस्कर का आयोजन 24 फरवरी, 2019 को होगा. फिल्म विलेज रॉकस्टार भी ऑस्कर के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी. मगर हाल ही में शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों से ये फिल्म बाहर हो गई है.

Advertisement

बता दें कि ऑस्कर्स में विदेशी भाषा श्रेणी में शीर्ष पांच तक अब तक भारत की सिर्फ तीन ही फिल्में पहुंच पाई हैं. इनमें 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे' और 'लगान : वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया' शामिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »