अजय देवगन और सैफ अली खान की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है. उनकी अपकमिंग फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इन पोस्टर्स में दोनों एक्टर खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं.
अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द अनसंग वॉरियर के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं. एक पोस्टर में लाल रंग की पगड़ी पहनें इंटेंस लुक देते नजर आए. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'खबरदार... वह तलवार से भी ज्यादा धार है.'. वहीं एक और पोस्टर में सैफ चालाकी भरी हंसते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, 'हो सकता है कि घाव तलवार से ज्यादा गहरा हो'.
इस फिल्म के साथ होगा क्लैश-
राउत के निर्देशन में बनीं फिल्म तानाजी में सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें सैफ और काजोल भी अहम भूमिका में होंगे. फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. यह फिल्म पहले 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 10 जनवरी 2020 कर दिया गया है. बता दें 10 जनवरी 2020 को मेघना गुलजार के निर्देशन में बनीं स्टारर छपाक भी रिलीज हो रही है.
अजय-सैफ पहले भी इन फिल्मों में साथ में कर चुके हैं काम-
अजय और सैफ इससे पहले कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और में साथ नजर आ चुके हैं. कच्चे धागे और ओमकारा में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त हिट साबित हुई थी. तानाजी के अलावा अजय देवगन बायोपिक मैदान में भी काम कर रहे हैं. यह फिल्म ऐतिहासिक फुटबॉल प्लेयर सय्यद अब्दुल रहीम पर बन रही है.
aajtak.in