तो ये एक्ट्रेस निभाएगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी अब नहीं लौटेंगी. दिशा की जगह कौन एक्ट्रेस ये किरदार निभाएगी इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. खबरों के मुताबिक, मेकर्स ने दयाबेन के रोल के लिए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्ट्रेस विभूति शर्मा को अप्रोच किया है.

Advertisement
दिशा वकानी दिशा वकानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी अब नहीं लौटेंगी. दिशा की जगह कौन एक्ट्रेस ये किरदार निभाएगी इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. खबरों के मुताबिक, मेकर्स ने दयाबेन के रोल के लिए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्ट्रेस विभूति शर्मा को अप्रोच किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े अच्छे लगते हैं, हमने ली शपथ जैसे शोज कर चुकी विभूति शर्मा ने दयाबेन के किरदार के लिए मॉक टेस्ट दिया है. दयाबेन के लुक को विभुति ने बहुत अच्छे से अपनाया और उसका किरदार भी विभुति ने बेहद अच्छे तरीके से प्ले किया. मेकर्स उन्हें दयाबेन के लिए साइन कर सकते हैं. हालांकि, विभूति ने इन खबरों को अफवाह बताया है.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले दयाबेन के किरदार के लिए पापड़ पोल की एक्ट्रेस अमी त्रिवेदी को अप्रोच करने की खबरें थीं. लेकिन एक्ट्रेस और मेकर्स दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया.  अमी ने कहा था, 'नहीं, मुझे इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. लेकिन मेरे दोस्त मुझसे कह रहे हैं कि ये रोल मुझे करना चाहिए. अभी मुझे रोल ऑफर नहीं हुआ है. ना ही मेकर्स ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की है.'

बता दें कि मेकर्स ने कंफर्म किया था कि अब वे दिशा वकानी का और इंतजार नहीं करेंगे. मालूम हो कि दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं.

हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि फैंस को दयाबेन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, शो के मेकर्स दयाबेन को लाने की जल्दी में नहीं हैं. शो के मेकर्स ने अभी के लिए दयाबेन के किरदार को होल्ड पर रखा है. मेकर्स दयाबेन की कास्ट के लिए कोई जल्दी में नहीं हैं. वो दयाबेन के लिए एक्ट्रेस ढूंढ़ रहे हैं, जो दयाबेन का किरदार परफेक्शन के साथ निभा सके. इसीलिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »