अवॉर्ड को लेकर तापसी बोलीं, शायद ये मेरी कुंडली में ही नहीं लिखा है

तापसी पन्नू ने बी टाउन को शानदार फिल्में दी हैं लेकिन हैरान करने वाली बात है कि उन्हें पिछले दो सालों में किसी भी कैटेगरी के लिए अवॉर्ड नहीं मिला. 

Advertisement
तापसी पन्नू तापसी पन्नू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. पिछले कुछ सालों में तापसी ने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को जबरदस्त तारीफें मिली. इसमें पिंक, मनमर्जियां, मुल्क जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल ही में रिलीज 'बदला' में भी तापसी ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसके लिए क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने उन्हें खासा सराहा. हैरान करने वाली बात यह है कि बॉलीवुड को लगातार हिट फिल्में देने के बाद भी तापसी को पिछले दो सालों में किसी भी कैटेगरी के लिए अवॉर्ड नहीं मिला.  

Advertisement

इस बारे में तापसी का कहना है कि वे इन सबकी परवाह नहीं करती हैं. उन्हें लगता है कि अवॉर्ड जीतना उनके सितारों में ही नहीं लिखा है. एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा- ''मुझे नहीं लगता है कि मैं इन सब चीजों को लेकर गुस्सा हूं. दो साल पहले जब मेरी फिल्म पिंक आई थी तो उस समय मैं इडस्ट्री में बिलकुल नई थी. उस समय लगा था कि शायद मैं अवॉर्ड पाने के लायक नहीं हूं. शायद मैं नई हूं इसलिए अवॉर्ड नहीं मिला. शायद मैंने ऐसी फिल्मों में काम नहीं किया जिसने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हो. इसके बाद मैंने जुड़वा 2 फिल्म भी की. मैंने खूब मेहनत की, लेकिन मैंने फिर बाद में सोचा कि शायद अवॉर्ड पाना मेरी कुंडली में ही नहीं है.''

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी की अपकमिंग फिल्म अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही 'सांड की आंख' है. इसमें भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी दो शार्पशूटर पर आधारित है जिनका नाम चंद्रो तोमर और प्राक्षी तोमर है. तापसी की आखिरी फिल्म बदला थी जिसे सुजोय घोष ने डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इसमें  अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement