सुशांत सुसाइड केस: एक्टर के परिवार की चुप्पी से दुखी शेखर सुमन, कहा- अब मैं पीछे हट रहा हूं

शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ट्वीट किए हैं जिनके जरिए उनके मन में चल रहे अंतर्द्वंद को साफ समझा जा सकता है. अपने शुरुआती ट्वीट्स में शेखर सुमन खुद को सुशांत मामले से दूर करने की बात कर रहे हैं.

Advertisement
शेखर सुमन शेखर सुमन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई ऐसे सेलेब्स और नेता थे जिन्होंने एक्टर के लिए न्याय की मांग की थी. उन्होंने इस मामले को सिर्फ आत्महत्या तक सीमित करना गलत माना था. इसी लिस्ट में सबसे ऊपर नाम था एक्टर शेखर सुमन का जिन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए एक मुहिम छेड़ी थी. लेकिन अब जब सुशांत के निधन को एक महीना होने जा रहा है, शेखर सुमन की ये लड़ाई थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है.

Advertisement

शेखर पड़ गए अकेले

शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ट्वीट किए हैं जिनके जरिए उनके मन में चल रहे अंतर्द्वंद को साफ समझा जा सकता है. अपने शुरुआती ट्वीट्स में शेखर सुमन खुद को सुशांत मामले से दूर करने की बात कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि जब परिवार ही चुप है तो कोई दूसरा कैसे न्याय की बात कर सकता है. वो ट्वीट में कहते हैं- जिन लोगों ने इस मुहिम में मेरी आवाज को मजबूत किया है उन्हें मेरा शुक्रिया. लेकिन अब मैं इस मामले में थोड़ा पीछे हट रहा हूं. परिवार बिल्कुल चुप है, ये बात मुझे कचोट रही है. मैं असहज महसूस कर रहा हूं. शांत रहना उनका हक है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए.

वहीं एक और ट्वीट में शेखर सुमन ने उम्मीद जताई है कि सुशांत मामले के जरिए पूरी दुनिया को हमारी एकजुटता देखने का मौका मिलेगा. सभी को पता चलेगा कि लगातार आवाज उठा कैसे एक सिस्टम को अंदर तक हिलाया गया और कैसे उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिली. अब जब सोशल मीडिया पर शेखर सुमन के ये ट्वीट वायरल होने लगे तो सभी को लगने लगा था कि सुशांत को न्याय दिलवाने में अब एक साथी कम हो गया है, तब शेखर सुमन का एक और ट्वीट आया.

Advertisement

एक्टर का यू टर्न

शेखर सुमन का वो ट्वीट ना सिर्फ एक यू टर्न था बल्कि वो उनके मन में चल रहे उथल पुथल को भी समझा रहा था. शेखर ट्वीट में कहते हैं- मैंने दोबारा सोचा और मुझे महसूस हुआ कि हम कई सारे लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकते. मुझे ये लड़ाई लड़नी होगी. क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता, सुशांत पब्लिक फिगर थे और हम उनके लिए लड़ रहे हैं.

ऐसे में अब शेखर सुमन, सुब्रमण्यम स्वामी और रूपा गांगूली कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने इस न्याय की मुहिम को तेज किया है. ये तीनों सुशांत के फैन्स के साथ लगातार खड़े नजर आ रहे हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को ट्रेंड किया जा रहा है और न्याय की मांग पर जोर दिया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »