दिल बेचारा का रोमांटिक ट्रैक आउट, सुशांत-संजना की केमिस्ट्री में चला एआर रहमान का जादू

गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. ए आर रहमान के म्यूजिक का जादू सुशांत और संजना की केमिस्ट्री में जान डाल रहा है. गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. गाना रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी का शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है. गाने को मोहित चौहान और श्रेया घोषाल ने गाया है. लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं.

गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. ए आर रहमान के म्यूजिक का जादू सुशांत और संजना की केमिस्ट्री में जान डाल रहा है. गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

इससे पहले दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था. गाने को खुद एआर रहमान ने गाया है. गाने को सुशांत पर फिल्माया गया. गाने में संजना संघी की भी झलक देखने को मिलती है. दिल बेचारा सॉन्ग के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं. गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. गाने में सुशांत सिंह राजपूत का शानदार डांस देखने को मिला है.

यहां देखें सॉन्ग

फिल्म की बात करें तो दिल बेचारा साल 2014 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के साथ ही संजना संघी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू कर रही हैं. इससे पहले संजना फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म है.

Advertisement

फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है. मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी. फिल्म को हर कोई फ्री में देख सकता है.

मालूम हो कि 14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »