नागिन 4 की स्वरा मां ने बताया कैसा था शो पर उनका सफर, वेब सीरीज में जल्द आएंगी नजर

सुप्रिया ने नागिन 4 के बारे में कहा- नागिन 4 की मेरी बहुत ही छोटी जर्नी थी लेकिन मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आया. साथ ही उन्होंने बताया कि वे नागिन 4 में काम करने से पहले इस सीरियल को नहीं देखती थीं.

Advertisement
सुप्रिया शुक्ला-निया शर्मा सुप्रिया शुक्ला-निया शर्मा

पूजा त्रिवेदी

  • ,
  • 20 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

सीरियल कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य में प्रज्ञा और प्रीता की मां के किरदार में नजर आने वाली सुप्रिया शुक्ला ने आजतक से की खास बातचीत की. इसमें उन्होंने अपने नागिन 4 के सफर, लास्ट डे शूट और अपनी वेब सीरीज के बारे में बताया. साथ ही ये भी बताया कि कैसे वो इस पैनडेमिक में अपने सीरियल्स की शूटिंग मैनेज कर रही हैं.

Advertisement

सुप्रिया ने नागिन 4 के बारे में कहा- “नागिन 4 की मेरी बहुत ही छोटी जर्नी थी लेकिन मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आया. इसीलिए मैंने उसे किया भी और लास्ट डे शूट करते वक्त मैं बहुत इमोशनल हो गई थी. मैं निया और बाकि कास्ट को मिस करूंगी.”

आगे जब उनसे नागिन 5 के बारे में पूछा गया तो सुप्रिया ने कहा- “नागिन 5 में हूं या नहीं अभी मुझे भी नहीं पता. हो सकता है मैं नागिन 5 में दिख जाऊं. सच बताऊं तो मैं इस बार नागिन का हिस्सा थी इसलिए मैं देखती थी नागिन सीरियल, लेकिन इससे पहले मैंने नागिन कभी नहीं देखा क्योंकि ये मेरे जॉनर का शो नहीं है. लेकिन इस बार मैं थी नागिन में इसलिए मैंने देखा शो.”

वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं सुप्रिया शुक्ला

Advertisement

अपनी वेब सीरीज कशमकश के बारे में बताते हुए सुप्रिया ने कहा- “इस वेब सीरीज में मेरा किरदार एक वैश्या का है. ऐसा मैंने पहले कभी नहीं किया. सीरियल्स में हमेशा एक मां टाइप किरदार निभाया है तो मेरे लिए इस वेब सीरीज को करना, जिसमें मेरा किरदार ही अलग है, बहुत ही चेलेंजिंग था. मुझे इसको करने में बहुत मजा आया.”

वैसे सीरियल कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य की शूटिंग में सुप्रिया को रोज तो नहीं, लेकिन 7-10 दिन में एक बार बुलाया जाता है और उनके सीन्स खत्म किए जाते है. सुप्रिया ने बताया कि वो शूटिंग पर जाते वक्त सारी सावधानियों को बरतती है क्योंकि वो नहीं चाहती की उनकी वजह से उनकी फैमिली मुसीबत में पड़े.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »