बाथटब में बेहोश पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए दुबई के होटल में आखिरी लम्हों में क्या-क्या हुआ

खलीज टाइम्स ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं.

Advertisement
श्रीदेवी का दुबई में हुआ निधन (PHOTO- Twitter) श्रीदेवी का दुबई में हुआ निधन (PHOTO- Twitter)

जावेद अख़्तर

  • ,
  • 26 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी शनिवार रात अचानक इस दुनिया से रुख्सत हो गईं और अपनी मौत से तमाम लोगों को सदमा दे गईं. श्रीदेवी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार के साथ दुबई गई हुई थीं. शादी समारोह में शिरकत करने के बाद परिवार के कई सदस्य वापस आ गए थे. यहां तक कि उनके पति बोनी कपूर भी मुंबई लौट चुके थे. लेकिन शनिवार को वो श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे थे.

Advertisement

दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शनिवार शाम हृदयगति रुकने के कारण मौत की नींद सोने से पहले रुपहले पर्दे की ये खूबसूरत अदाकारा अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थी.

ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं. होटल रूम पहुंचकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई. बोनी ने अपनी पत्नी को डिनर पर चलने के लिए कहा. जिसके बाद श्रीदेवी बाथरूम चली गईं.

15 मिनट तक इंतजार करते रहे बोनी

कमरे के बाथरूम में जाने के बाद श्रीदेवी जब करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो उनके पति ने दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला. खलीज टाइम्स ने लिखा है कि जैसे ही बोनी कपूर बाथरूम के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे नहाने वाले टब में बेसुध पड़ी हुई हैं. बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया और रात करीब 9 बजे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस जब पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं.

Advertisement

दरअसल, पिछले हफ्ते के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई पहुंचे थे. शादी के बाद बोनी कपूर मुंबई वापस आ गए थे. लेकिन शनिवार को वापस दुबई जाकर उन्होंने श्रीदेवी को सरप्राइज देने का प्लान किया. पति के डिनर ऑफर पर जाने के लिए ही श्रीदेवी तैयार होने वॉशरूम गई थीं, लेकिन रूप की रानी श्रीदेवी अपनी इस ड्रीम डिनर डेट पर नहीं जा सकीं. उनका असमय निधन पूरे देश और फिल्मी फैंस को स्तब्ध कर गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »