बॉलीवुड को फिर लगा झटका, मॉम पर भारी पड़ा स्पाइडरमैन

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म श्रीदेवी की फिल्म मॉम को तारीफ मिली और धीरे धीरे दर्शकों का प्यार भी लेकिन कमाई के मामले में स्पाइडरमैन बीच में आ गया...

Advertisement
Mom Mom

मेधा चावला / सिद्धार्थ हुसैन

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फिल्म श्रीदेवी स्टार्र "मॉम" को क्रिटिक्स की तारीफ मिली और धीरे धीरे दर्शकों का प्यार भी लेकिन वो प्यार बॉक्स ऑफिस पर और बढ़ सकता था.

अगर स्पाईडरमैन ने रंग में भंग ना डाला होता,क्योंकि स्पाईडरमैन ने मॉम को मात दे दी.

"मॉम" के पहले दिन का कलेक्शन तक़रीबन पौने तीन करोड़ था लेकिन वीकएंड कलेक्शन 15 करोड़ तक पहुँचा जो बहुत अच्छा है लेकिन वहीं स्पाईडरमैन का हफ़्ते का बिज़नेस रहा 25 करोड़.

Advertisement

अब तक का बिज़नेस सिर्फ भारत में कर चुकी है. जी हाँ जो बहुत बड़ी बात है मॉम को फ़ायदा और ज्यादा होता अगर सामने स्पाईडरमैन नहीं होती.

मॉम की लागत ज्यादा है इसलिये लगभग 50 करोड़ के आसपास इस फिल्म का कारोबार हो तब जाकर ये फिल्म सेफ़ मानी जायगी.

अगले हफ़्ते पर निर्भर करेगा मॉम का क्या होगा,वैसे अगले हफ़्ते रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ की "जग्गा जासूस" भी रिलीज़ हो रही है.

तो दर्शक एक बार फिर बँटेंगे,लेकिन अगर "जग्गा जासूस" को दर्शकों ने नहीं अपनाया तो उसका फ़ायदा "

फिलहाल बॉलीवुड को ये सोचने की सख़्त ज़रूरत है कि हॉलीवुड लगभग हर हफ़्ते उसे कॉम्पटिशन दे रहा है.

बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बनेंगी तो कारोबार भी अच्छा नहीं होगा.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement