भले ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा हो, लेकिन इस साल दक्षिण के स्टार्स ने बाजी मारी है.
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिल सुपरस्टार सूर्या के ट्वीट को गोल्डन ट्वीट ऑफ 2017 घोषित किया गया है. इस ट्वीट पर सबसे ज्यादा रिट्वीट मिले हैं. करीब 70 हजार रिट्वीट और एक लाख लाइक हैं. इस ट्वीट में सूर्या ने अपनी फिल्म थाना सेरनधा कोट्टम का सेकंड लुक पोस्ट किया था. इसके अलावा विजय की फिल्म मर्सल इस साल के टॉप ट्रेनिंग हैशटैग में रही है. इस हैशटैग से तीन दिन 17 लाख ट्वीट हुए.
'बाहुबली 2' ने संडे को कमाए 46.5 करोड़, तोड़ा शाहरुख का 3 साल पुराना रिकॉर्ड
बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो न सलमान खान की ट्यूबलाइट चली और शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल. रणबीर कपूर की जग्ग्जा जासूस और अजय देवगन की बादशाहो भी कमाल नहीं कर सकी. जबकि एसएस राजामौली की बाहुबली 2 ने खूब धूम मचाई. इस फिल्म ने पहले ही दिन 41 करोड़ रुपए की कमाई की. ये किसी हिन्दी डब फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है. आमिर की दंगल और सुल्तान भी क्रमश: 29.78 और 36.54 करोड़ रुपए की कमाई पहले दिन कर सकी थीं.
एंट्री करते ही छाया 'बाहुबली', तालियों और आंसुओं से सराबोर रहा हॉल
बाहुबली ऐसी पहली भारतीय फिल्म बनी जिसने सिर्फ 10 दिन में सभी भाषाओं में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए की कमाई की. विजय की फिल्म मर्सल ने भारत में डेढ़ सौ करोड़ रुपए कमाए हैं. महेश बाबू की फिल्म स्पाइडर ने भी सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. गोलमाल अगेन ने 205 करोड़ और जुड़वा 2 ने 138 करोड़ रुपए कमाए हैं.
महेन्द्र गुप्ता