दीपिका से शादी की खबरों पर रणवीर- मैं कयासों से नहीं लड़ सकता

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख को लेकर पिछले कुछ वक्त में कई तरह की खबरें आ चुकी हैं.

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

पिछले काफी वक्त से एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं. पहले बताया गया कि दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं फिर दोनों के नवंबर में शादी करने की खबरें आईं. एक्टर रणवीर सिंह ने पहली बार शादी को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

दीपिका और रणवीर दोनों ने ही अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी. रणवीर ने कहा, "मैं कोशिश करता और इसे जितना हो सके अलग रखूं, मैं लड़ने की या कयासों को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करता. उधर कुछ वक्त पहले दीपिका पादुकोण ने भी शादी को लेकर अपने विचार साझा किए थे. दीपिका ने अपने माता-पिता को इस मामले में अपना रोल मॉडल बताया.

एक्टर रणवीर सिंह के बारे में बता दें कि वह जल्द ही फिल्म 'सिंबा' में एक करप्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में रणवीर अपने करियर का अब तक का सबसे महंगा गाना करने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे और सोनू सूद व प्रकाश राज भी इसमें अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »