फिर साथ नजर आएगी सिद्धार्थ-शहनाज की जोड़ी, जानिए इनसाइड डिटेल्स

सिद्धार्थ और शहनाज को एक एड के लिए साइन किया गया है. बताया जा रहा है कि उस एड कैंपेन में सिडनाज की केमिस्ट्री को भी दिखाया जाएगा और दोनों साथ में डांस करते भी दिखेंगे. एड के मेकर्स को लगता है कि क्योंकि सिडनाज की जोड़ी को दर्शकों का इतना प्यार मिलता है, उसे देखते हुए उनका साथ आना उनके एड के लिए फायदेमंद होगा

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया था. इस जोड़ी को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो की आन-बान और शान माना गया था. सिडनाज की जोड़ी ने ना सिर्फ शो पर चार चांद लगाए थे, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इनका लगातार ट्रेंड करना लजिमी हो गया था. सिद्धार्श और शहनाज को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि शो खत्म होने के बाद भी फैन्स इन्हें साथ देखना चाहते थे.

Advertisement

फिर साथ आएंगे सिद्धार्थ-शहनाज?

फैन्स की ख्वाहिश को म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा के जरिए पूरा किया गया. उस गाने में सिडनाज की केमिस्ट्री ने सभी का दिल खुश कर दिया. उस गाने ने सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. गाने की पॉपुलैरिटी ऐसी रही कि महीने बीत गए लेकिन गाने का ट्रेंड करना बरकरार रहा. अब उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फिर साथ लाने का फैसला किया गया है. एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक सिद्धार्थ और शहनाज को एक एड के लिए साइन किया गया है.

क्या है प्रोजेक्ट में खास?

बताया जा रहा है कि उस एड कैंपेन में सिडनाज की केमिस्ट्री को भी दिखाया जाएगा और दोनों साथ में डांस करते भी दिखेंगे. एड के मेकर्स को लगता है कि क्योंकि सिडनाज की जोड़ी को दर्शकों का इतना प्यार मिलता है, उसे देखते हुए उनका साथ आना उनके एड के लिए फायदेमंद होगा और लोग भी आसानी से रिलेट कर पाएंगे. अभी तक तो इस एड की औपचारिक घोषणा भी नहीं की गई है, लेकिन फैन्स का उत्साह देखते ही बन रहा है. सिडनाज के नए प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बन गया है. हर किसी को उम्मीद है कि एक बार फिर ये जोड़ी कुछ कमाल कर दिखाएगी.

Advertisement

वैसे वर्क फ्रंट पर बात करें तो दोनों सिद्धार्थ और शहनाज के पास काम की कोई कमी नहीं है. एक तरफ सिद्धार्थ को हाल ही में एक्ट्रेस नेहा शर्मा संग गाने में देखा गया था तो वहीं दूसरी तरफ शहनाज ने भी टोनी कक्कड़ संग कुर्ता पजामा गाने में खूब धूम मचाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »