पति के आरोपों के बाद श्वेता तिवारी की पोस्ट, क्या अभिनव को दिया जवाब?

श्वेता ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा, तुम उसे कभी झुका नहीं सकते.GuneetSikka. ये हैशटैग उनके शो मेरे डैड की दुल्हन के किरदार के नाम पर है.

Advertisement
श्वेता तिवारी श्वेता तिवारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने पति अभिवन कोहली के बारे में कुछ भी कहने से बचती रही हैं. हाल ही में अभिनव द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी श्वेता खामोश ही रही हैं. अभिनव की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ऐसा लगता है कि श्वेता तिवारी ने पलटवार किया है, हालांकि बहुत सी बातें श्वेता की पोस्ट से साफ नहीं हो पा रही हैं.

Advertisement

श्वेता ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा, "तुम उसे कभी झुका नहीं सकते. #GuneetSikka." ये हैशटैग उनके शो मेरे डैड की दुल्हन के किरदार के नाम पर है. उनकी बेटी पलक तिवारी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया है और कैप्शन में लिखा, "मेरी क्वीन ने यहां जो बात कही है."

बता दें कि गुरुवार को अभिनव ने रेयांश की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे तुम्हारी याद आती है. एक महीना 23 दिन हो गए जब तुम्हारी मां ने हमें अलग कर दिया. मैं तुम्हें इतना प्यार करता हूं जिसे शब्दों में जाहिर नहीं कर सकते और ईश्वर की कृपा से मैं बहुत जल्द तुम्हें एक टाइट हग दूंगा."

बेटे से नहीं मिलने दे रहीं श्वेता

Advertisement

मालूम हो कि एक हालिया इंटरव्यू में अभिनव ने ये आरोप लगाया था कि श्वेता ने 15 मई के बाद से उन्हें अपने बेटे रेयांश से मिलने नहीं दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में वो कई बार श्वेता के पास जाकर गिड़गिड़ाए हैं और वह हर तरह से अपने बेटे का ख्याल रखने के लिए तैयार हैं. हालांकि वह अब उनसे पूरी तरह अलग होना चाहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »