शिल्पा और राज ने ठोका इस बिजनेसमैन पर 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था और अब इस केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है...

Advertisement
शि‍ल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शि‍ल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को कुछ टाइम पहले बिनजेसमैन रवि मोहनलाल भलौटिया ने लीगल नोटिस दिया था. रवि भलौटिया टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं और उन्होंने राज और शिल्पा पर 24 लाख की बेईमानी का आरोप लगाया था.

बता दें कि रवि भलौटिया ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को सरेआम बेईमान तक कहा था. राज कुंद्रा ने इस बात का खंडन करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में पेटिशन फाइल की है. राज कुंद्रा और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने खुद तो बात नहीं की लेकिन उनकी तरफ से बयान जरूर जारी हुआ जिसके मुताबिक इस खबर की पुष्टि हुई है. राज और शिल्पा ने रवि मोहनलाल भलौटिया के ऊपर 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया है.

Advertisement


कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि महाराष्ट्र पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. यह मुकदमा एक बिजनेसमैन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कंपनी बेस्ट डील टीवी के एक मामले में उनके खिलाफ दर्ज कराया था.

पीड़ित बिजनेसमैन चार महीने तक पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था. तब पीड़ित ने कमिश्नर से मिलकर गुहार लगाई. बाद में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ही कोंनगांव पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत FIR दर्ज हुई थी.


हालांकि उस समय इस मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी या उनके पति राज कुंद्रा की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.

Advertisement

बताते चलें कि इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आईपीएल सट्टे को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं. यहां तक कि सट्टेबाजी के मामले में ईडी ने राज कुंद्रा को चार साल पहले तलब भी किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement