आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि 'इश्क विश्क' से बॅालीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरिवाला, प्रियंका चोपड़ा से पहले अमेरिका के कुछ जाने-माने टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. बस फर्क इतना है कि उन्हें पॅापुलर करने के लिए मीडिया ने मदद नहीं की.
शेनाज नेटफ्लिक्स के शो 'brown nation' में काम कर रही हैं
पिछले सात साल से शेनाज भारत से बाहर हैं. यही वजह है कि शेनाज ने बॅालीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है. IANS पर एक इ-मेल के जरिए उन्होनें बताया कि सात साल से वो अमेरिकन शोज और फिल्में कर रही हैं और अभी भी वो नेटफ्लिक्स के एक शो 'brown nation' में काम कर रही हैं.
शेनाज ने कहा, 'मैं प्रियंका के पहले से अमेरिकन टीवी शोज और फिल्में कर रही हूं. पर हां मेरे रोल बहुत ही छोटे होते हैं शायद यही वजह है कि मेरी पब्लिसिटी के लिए कोई मीडिया मौजूद नहीं थी.'
शेनाज के अमेरिकन टीवी शोज
अब तक शेनाज अमेरिका के 'brown nation', 'Nightly Show', 'One Life To Live', 'Gentlemen', 'The Big Sick' जैसे कुछ सीरियलों में काम कर चुकी हैं.
बता दें कि वो टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'मुन्ना माइकल' में भी नजर आएंगी.
मेधा चावला