टीवी के बाद बॉ़लीवुड में भी धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे एक्टर शरद केलकर फिल्म तानाजी में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और फिल्म की टीम जल्द इस फिल्म के प्रमोशन्स में नजर आएगी. हाल ही में शरद ने बॉलीवुड लाइफ हिंदी के साथ बातचीत में अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर एक खुलासा किया.
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शरद ने बताया कि कैसे उन्हें अपने पहले ही शो से हटा दिया गया था. शरद ने कहा, 'मेरा पहला शो आक्रोश था पर मैं इससे पहले भी एक शो का हिस्सा था पर उस सीरियल से मुझे रिप्लेस कर दिया गया था. दरअसल शुरुआत में मुझे बात करने में दिक्कत होती थी. मैं कई बार हकलाने लगता. इसकी वजह से मुझे शो से हटा दिया गया था.'
फिल्म में सैफ भी है खास रोल में
तानाजी में का गेस्ट अपीयरेंस है. वे सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभा रही हैं वही इस फिल्म में सावित्री के पति तानाजी मालुसरे बने हैं. लंबे अरसे बाद काजोल-अजय को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखेंगे. तानाजी का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इसके अलावा फिल्म में भी नजर आएंगे. वे इस फिल्म में उदय भान के रोल में हैं. तानाजी सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.
aajtak.in