हरमन बावेजा भले ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा न कर पाए हों, पर अपनी लव लाइफ की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं.
और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका नाम जुड़ चुका है. अब एक बार फिर हरमन खबरों में हैं.
खबर है कि आजकल शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं. उन्हें कई पार्टी में एक साथ देखा गया है.
हालांकि पार्टी में हरमन और शमिता अलग-अलग आते और जाते हैं. पर दोनों को पार्टी में अच्छा समय बिताते पाया गया है.
बता दें कि शमिता और हरमन पहले भी रिलेशनशिप में थे और बीच में इनका ब्रेक हो गया था.
हरमन को शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा द्वारा निर्मित फिल्म 'ढिश्कियाऊं' भी मिली, पर इन दोनों के रिश्ते की तरह वो भी चल नहीं पाई.
SpotboyE में छपी खबरों के मुताबिक अब, एक बार फिर और शमिता एक साथ नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच और परिवारों के बीच बढ़ते मेलजोल को देखकर यह लगता है कि दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते को किसी बंधन में बांधने वाले हैं.
मेधा चावला