पाउलो कोएलो ने कहा इस फिल्म के लिए शाहरुख को मिलना चाहि‍ए था ऑस्कर

मशहूर लेखक पाउलो कोएलो ने हाल ही में ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'माय नेम इज खान' की 7वीं एनिवर्सरी पर बधाई देते हुए कहा कि वह इस फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के हकदार हैं...

Advertisement
पाउलो कोएलो और शाहरुख खान पाउलो कोएलो और शाहरुख खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

दुनिया भर में मशहूर राइटर पाउलो कोएलो ने बॉलीवुड के किंग खान को ऑस्कर अवॉर्ड का हकदार बताया है. हाल ही में पाउलो कोएलो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख को उनकी फिल्म 'माय नेम इज खान' की 7वीं एनिवर्सरी पर बधाई दी.


69 साल के लेखक पाउलो का कहना है कि यह शाहरुख की पहली फिल्म है जो उन्होंने देखी है. इस फिल्म में शाहरुख की अदाकारी काबिले तारीफ है और अगर हॉलीवुड में भेदभाव जैसी चीजें न हो तो शाहरूख खान को इस फिल्म के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए था.

Advertisement

के इस पोस्ट के बाद शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा कि आपका शुक्रिया. मैं कोशिश करूंगा कि जल्द ही आपसे मिलूं. प्यार के साथ ही आपकी अच्छी सेहत के लिए दुआ.

साल 2008 में करण जौहर के निर्देशन में फिल्म 'माय नेम इज खान' का निर्माण हुआ था और शाहरुख के साथ इस फिल्म में लीड रोल में काजोल भी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »