सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बात करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान सोशल मीडिया के काफी चहेते स्‍टार हैं और अब वह एक लाइव वीडियो के जरिए अपने फैंस से जुड़ेंगे.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

वन्‍दना यादव / IANS

  • मुंबई,
  • 23 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं.

बॉलीवुड की दुनिया में में से हैं जो पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़े रहे हैं. वह सवाल-जवाब सत्र में लाइव वीडियो के माध्यम से नया अनुभव लेने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने जीवन और काम के दौरान पेश आए रोचक जानकारी भी साझा करेंगे.

Advertisement

शाहरुख ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर के लोगों से मुझे प्यार और स्नेह मिला है. मैं उन्हें सिर्फ 'फैंस' नहीं कह सकता, उन्होंने मुझे प्यार और सहयोग दिया और मैं हमेशा इसी राह पर चलूंगा, जहां मैं उन्हें उनका प्यार लौटा सकूं.'

शाहरुख को हाल ही में फिल्म में देखा गया. अब वह 'फैन' और 'रईस' में नजर आएंगे, दोनों फिल्म एक-दूसरे से काफी अलग तरह की हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement