स्म‍ृति ईरानी की सौतेली बेटी से शाहरुख खान का है गहरा कनेक्शन

सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी शेनेल ईरानी की एक तस्वीर को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो खूब वायरल हो रही है...

Advertisement
शाहरुख खान और स्मृति ईरानी शाहरुख खान और स्मृति ईरानी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा नेता और बिजनेसमेन भी काफी एक्टिव रहने लगे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकांउट में एंट्री लेने वाली कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी सौतेली बेटी शेनेल ईरानी की एक तस्वीर को शेयर किया. लेकिन खास बात ये है कि इसके तुरंत बाद ही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने भी उनकी बेटी की तस्वीर को इंस्टा पर शेयर किया है.

Advertisement

बता दें कि इस तस्वीर से शाहरुख खान का खास कनेक्शन ये है कि वह उनके दोस्त जुबीन ईरानी की बेटी है और शाहरुख को ये देखकर खुशी हुई कि उनके दोस्त की बेटी इतनी बड़ी हो गई है. शेनेल की फोटो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा कि मेरे बचपन के दोस्त जुबिन की बेटी बड़ी हो गई है और यह बेहद ही खूबसूरत है. खास बात ये है कि इसका नाम शेनेल मैंने ही रखा था.


चौंक गए न आप भी शाहरुख और स्मृति ईरानी का ये कनेक्शन जानकर. शाहरुख बिजनेसमेन जुबिन इरानी के बचपन के दोस्त हैं. टीवी ऐट्रेस और बाद में बीजेपी लीडर बनीं स्मृति ईरानी ने साल 2011 में जुबिन से शादी की थी. स्मृति के साथ जुबिन की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले वह मोना से शादी कर चुके थे. शेनेल, मोना और जुबिन की ही बेटी हैं लेकिन अब वह स्मृति और जुबिन के साथ रहती है. स्मृति और जुबिन के खुद के दो बच्चे जौहर और जोइश भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement