ऐश्वर्या राय संग जोड़ी ना बनने से निराश शाहरुख, कहा- बदकिस्मत हूं

ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड में तमाम दिग्गज एक्ट्रेसेस के प्रति आभार व्यक्त किया, तभी शाहरुख अपनी एक अलग दास्तां लेकर स्टेज पर आ गए.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 18 नवंबर को आयोजित किए गए. जिसमें , , , , आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अन्य तमाम बॉलीवुड हस्तियां शरीक हुईं. सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस अवॉर्ड नाइट को होस्ट किया और ऐश्वर्या राय को एक अवॉर्ड से सम्मानित किया.

ऐश्वर्या ने टाइमलेस ब्यूटी अवॉर्ड जीता और ये अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी दिग्गज एक्ट्रेसेस (हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान, माधुरी दीक्षित और काजोल) का आभार व्यक्त किया. जब ऐश्वर्या अपनी बात पूरी कर चुकी थीं तब शाहरुख स्टेज पर आए और उन्होंने कहा कि उनकी बदकिस्मती रही है कि वह ऐश्वर्या राय के साथ काम नहीं कर सके.

Advertisement

शाहरुख ने कहा कि ''उन्हें जब ऐश्वर्या के साथ पहली फिल्म मिली तो उसमें वह उनकी बहन बनी थीं. इसके बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या शाहरुख की बहन जैसी दिखती हैं. इसके बाद जब उन्होंने देवदास में साथ काम किया तो ऐश्वर्या उनसे दूर चली गईं और इस तरह वे दोनों कभी भी साथ में काम नहीं कर सके.''

ऐश्वर्या के साथ काम नहीं कर पाने को शाहरुख खान ने अपनी बदकिस्मती बताया. इस इवेंट के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें इवेंट के दौरान गॉसिप और मस्ती करते शाहरुख खान ऐश्वर्या राय के साथ भी तफरी करते नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »