शाहरुख-आलिया की 'डियर जिंदगी' का पहला टीजर रिलीज

शाहरुख खान-आलिया भट्ट की फिल्‍म 'डियर जिंदगी' का मंगलवार को पहला पोस्‍टर रिलीज हुआ था और अब बुधवार को इसका टीजर आ गया है.

Advertisement
DEAR ZINDAGI DEAR ZINDAGI

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

'डियर जिंदगी' की कहानी से लेकर स्‍टार कास्‍ट और प्रमोशन, सब कुछ अलग है. बुधवार को इस फिल्‍म का पहला टीजर रिलीज किया गया.

एक मिनट 30 सेकेंड का यह ट्रीजर 'लाइफ इज ए गेम' टाइटल से शुरू होता है. इसमें , आलिया को लाइफ के लैसन देते दिखाई दे रहे हैं.


शाहरुख ने यह टीजर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है.

Advertisement

इस पहले टीजर को फिल्‍म की निर्देशिका गौरी शिंदे ने लिखा है. 'इंग्लिश विंग्लिश' फेम गौरी शिंदे ने इस फिल्‍म में कुछ नया करने की कोशिश की है.

कहा जा रहा है कि निर्माता इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज नहीं करेंगे. उनकी योजना चार टीजर्स शेयर करने की है. बता दें कि यह फिल्‍म कायरा नाम की लड़की की कहानी है, जो परफेक्‍ट लाइफ को ढूंढ़ने निकली है. फिल्‍म में शाहरुख-आलिया के अलावा अलि जाफर, कुनाल कपूर और अंगद बेदी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »