क्या शाहिद कपूर का अकाउंट हो गया हैक? खिलजी पर किया ऐसा ट्वीट

शा‍ह‍िद कपूर का टि्वटर अकाउंट हैक कर अभद्र भाषा में किया गया ट्वीट्.

Advertisement
शा‍ह‍िद कपूर शा‍ह‍िद कपूर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

शाहिद कपूर का टि्वटर अकाउंट गुरुवार को हैक हो गया. उनका अकाउंट हैक करके उस पर ट्वीट किया गया, "राजा अलाउद्दीन खिलजी ऐसे बर्बर, जानवर और ह... आदमी नहीं जैसे आपको दिखाई दिए. अलाउद्दीन एक मात्र ऐसे व्यक्त‍ि हैं, जिसे शादी करने का चांस मिला और उसके पास बहुत सारा काम था."

शाहिद के अकाउंट पर एक फोटो भी पोस्ट कर दिया. यूजर्स ने शाहिद को बताया कि किसी टर्किश हैकर ग्रुप द्वारा उनका अकाउंट हैक किया गया है. यह भी कि ये राष्ट्रवादी लोग हैं. हैकर्स के ट्वीट का कई लोगों ने इसका मजाक भी बनाया.

Advertisement

बता दें कि बुधवार को ही शाहिद के घर बेटे को जन्म हुआ है और आज वे इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं. शाहिद को टि्वटर पर ही कल से हजारों लोगों ने उन्हें बधाई दी.

हैकर्स का ये ट्वीट शाहिद की फिल्म पद्मावत के एक किरदार अलाउद्दीन खिलजी को टारगेट कर लिखा गया है. ये किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था. इसके बारे में ही ट्वीट किया गया. इसकी आधी लाइन किसी अन्य भाषा में लिखी गई.

फैन्स ने सुझाया बेटे का नाम

लोग बधाई देने के अलावा शाहिद-मीरा को उनके बेटे का नाम भी सुझा रहे हैं. ट्विटर यूजर्स ने शाहिद-मीरा की मुश्किल आसान करने के लिए कई नामों के ऑप्शन दिए हैं. इससे पता चलता है कि फैंस एक्टर के घर आईं खुशियों के लिए कितने एक्साइटेड हैं.

Advertisement

फैंस ने शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के नामों को जोड़कर दो नाम बनाए हैं. जैसे कि राहिद और शामी. एक फैन ने कहा कि प्लीज आप अपने बेटे का नाम शामी कपूर रखें जैसे मीशा कपूर रखा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »