एक साथ बॉलीवुड की इन 4 हसीनाओं के साथ नजर आएंगे शाहरुख

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित नेने, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर और दीपिका पादुकोण एक साथ एक साबुन के ऐड में शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

क्या आपको एक पॉपुलर सोप का ऐड याद है जिसमें शाहरुख खान बाथटब में लेटे रहते हैं और उन्हें चारों ओर से बॉलीवुड की हसीनाएं घेर कर खड़ी रहती हैं.

यह ऐड लोगों को काफी पसंद आया था. अब इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है. वही सोप ब्रांड एक बार फिर से शाहरुख को में कास्ट कर रहा है और इस बार उनके साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित नेने, श्रीदेवी, शर्मिला टैगोर और दीपिका पादुकोण होंगी.

Advertisement

बता दें कि पहले वाले ऐड में भी श्रीदेवी के साथ करीना कपूर खान, हेमा मालिनी और जूही चावला थीं. हाल ही में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हुईं हैं, जिसमें और माधुरी खूबसूरत गाउन्स में नजर आ रहीं हैं और शर्मिला टैगोर सुंदर गोल्डन साड़ी में दिख रहीं हैं. इस ऐड के रिलीज होने का इंतजार अब सब बेसब्री से कर रहे हैं.

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »