बेटी सारा की फिल्म केदारनाथ का ये सीन देख रो पड़ीं अमृता सिंह

कैसा था सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ देखने के बाद मां अमृता सिंह का रिएक्शन? केदारनाथ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई.

Advertisement
अमृता सिंह-सारा अमृता सिंह-सारा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये सारा की डेब्यू फिल्म है. पहली फिल्म में उनकी अदाकारी को सराहना मिल रही है. एक इंटरव्यू में सारा ने बताया कि केदारनाथ देखने के बाद उनकी मां अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन था.  

Advertisement

बकौल , ''मां ने मूवी की कहानी सुनी थी. कुछ क्लिप भी देखे थे. बावजूद इसके मूवी देखने के बाद क्लाइमेक्स के समय वे रो पड़ीं. ये मेरे लिए बड़ी चीज थी.''

दूसरी तरफ सारा अली खान की पहली फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए कपूर ने खास तैयारी की है. उन्होंने कहा, "मुझे में सारा का काम बहुत पसंद आया. जल्द ही मैं सारा के लिए पार्टी रखूंगी. उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है." बता दें, सारा करीना के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं.

के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अपनी लागत निकाल ली है. इसका बजट 35 करोड़ बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कपूर की निर्देशित फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

केदारनाथ के बाद सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 28 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें सारा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं. इन दिनों सारा बैक टू बैक काम कर रही हैं. केदारनाथ के प्रमोशन से फ्री होकर सारा अब सिंबा को प्रमोट करने में व्यस्त हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement