Sapna Choudhary ने घूंघट में किया डांस, दीवाने हुए फैंस, Haryanvi Song का वीडियो वायरल

Sapna Choudhary Dance Video Viral: हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक स्टेज का वीडियो काफी देखा जा रहा है. कोरोना के समय में जब ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं तब सपना चौधरी के डांस वाले वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
Sapna Choudhary Dance Video Viral (सपना चौधरी, Haryanvi Song Mera Chand Ghunghat Ki Oth mein ) Sapna Choudhary Dance Video Viral (सपना चौधरी, Haryanvi Song Mera Chand Ghunghat Ki Oth mein )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक स्टेज का वीडियो काफी देखा जा रहा है. कोरोना के समय में जब ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं तब सपना चौधरी के डांस वाले वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. सपना चौधरी का वायरल हो रहा यह डांस हरियाणवी गाने 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' पर है.

Advertisement

वायरल हो रहा यह वीडियो उनके एक स्टेज शो का है जिसमें गाने के थीम पर वो घूंघट में डांस करती दिख रही हैं. इस पूरे गाने में सपना चौधरी अपने चेहरे से घुंघट को नहीं हटाती हैं. लोगों को उनका यह अंदाज काफी लुभा रहा है.

यह एक ठेठ हरियाणवी गाना है जिसे हरियाणवी गानों के मशहूर सिंगर राज मवर ने इस गाने को गाया है और नवीन विशु ने इसे लिखा है. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर हैं व्रज बंधु. इस गाने को लाखों की संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया है.

सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर करीब 70 लाख बार देखा गया है. 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकीं सपना चौधरी ने कई भाषाओं में काम किया है. उनके स्टेज शो हरियाणा के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में हुए हैं.

Advertisement

सपना की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. यही कारण है कि वो जहां भी जाती हैं लाखों की संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुट जाते हैं.

देखें सपना चौधरी का वायरल हो रहा यह डांस...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement