भावुक हुए संजय दत्त, कहा-'काश पि‍ता मुझे आजाद देख पाते'

अपने पिता की पुण्यतिथि पर संजय दत्त भावुक होते नजर आए. उन्होंने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम से एक तस्वीर पोस्ट की जिसके साथ उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं.

Advertisement
संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के साथ संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के साथ

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर संजय की भूमिका निभाएंगे. 25 मई को संजय दत्त के पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया. उधर संजय दत्त इस मौके पर भावुक होते नजर आए. सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने अपने दिल की बात कही.

Advertisement

इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई तस्वीर में संजय अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आप संजय दत्त के उस अवतार को देख सकते हैं जब उन्होंने अपने बाल बढ़ाए हुए थे. तस्वीर के कैप्शन में संजय ने लिखा- काश आप एक आजाद इंसान के तौर पर मुझे देख पाते. संजय की इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

बता दें कि संजय दत्त की फिल्म संजू में परेश रावल संजय के पिता सुनील दत्त की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पहले आमिर खान को इस किरदार के लिए अप्रोच किया था लेकिन आमिर के पास डेट्स की कमी होने के चलते उन्होंने यह किरदार स्वीकार करने से मना कर दिया. इसके बाद हिरानी ने यह किरदार परेश को दिया.

Advertisement

हाल ही में आमिर खान ने खुद यह खुलासा किया था कि वह संजय दत्त का किरदार करने में इंट्रेस्टेड थे. लेकिन राजकुमार वह किरदार पहले ही रणबीर को दे चुके थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »