संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' की रिलीज डेट आगे बढ़ी

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कमबैक फि‍ल्म 'भूमि' की शूटिंग अभी चल रही है और खबरों की मानें तो ये फिल्म अक्टूबर में नहीं सितंबर में रिलीज होगी.

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

फिल्म अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब लगता है कि ये इंतजार और बढ़ेगा.

आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं और फिलहाल इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन मुंबई में शूट किया जा रहा है. इससे पहले चंबल और आगरा में फिल्म को शूट किया गया है. भूमि के निर्माताओं ने ये साफ किया कि अब ये फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी. फिल्म की फाइनल रिलीज डेट 22 सितंबर तय की गई है. पहले ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज की जानी थी लेकि‍न अब फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है.

Advertisement

इस मामले पर फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार का कहना है कि संजय दत्त ने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है और हम इस बात से खुश है कि फिल्म के सितंबर में रिलीज होने से दर्शक बढेंगे. खुद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भी साफ किया कि फिल्म को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है और ये फैसला फिल्म की पूरी टीम ने साथ मिलकर किया है.

फिल्म के दूसरे प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने बताया कि वो संजय दत्त की इस कमबैक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी अन्य फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहते. भूमि एक इमोशनल और सेंसिटीव रिवेंज ड्रामा फिल्म है जिसमें पिता और बेटी के अनोखे रिश्ते को फिल्माया गया है. फिलहाल दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement