खुद को जस्ट‍िन बीबर की पत्नी बता रही है ये इंड‍ि‍यन लड़की, क्या है सच?

कैनेडियन सिंगर जस्ट‍िन बीबर के पर्पज टूर की चर्चा दुनियाभर में हो रही है लेकिन जस्ट‍िन के शादीशुदा होने की खबर शायद आप नहीं जानते होंगे...

Advertisement
सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर की फैन सना शेख सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर की फैन सना शेख

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

मुंबई में हुए पर्पज टूर के तहत जस्ट‍िन बीबर के फैंस की दीवानगी का आलम अपनी सारी हदें पार कर गया था. लेकिन आप इसी शहर में रहने वाली जस्ट‍िन की 19 साल की फैन साना शेख के पागलपन को जानकर हैरान रह जाएंगे. सना खुद को बीबर क वाइफ बताती हैं. सना ने जस्ट‍िन के मुंबई एयरपोर्ट से होटल पहुंचने तक उनका पीछा किया. लेकिन हाई सिक्युरिटी होने की वजह से वह बीबर से मिल नहीं पाई.

Advertisement

वेबसाइट दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सना 10 मई बुधवार की रात हुए बीबर के शो में भी वे उनसे मिलने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं. जानकारी के मुताबिक, सना शेख के साथ उनकी फ्रेंड भी थीं. दोनों ने कार से तकरीबन 120 किलोमीटर की स्पीड में जस्टिन की गाड़ी का पीछा किया. यही नहीं, इस दौरान इन दोनों ने ट्रैफिक रूल्स भी तोड़े.

सना शेख ने अपने फोन से बीबर की फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश भी की और फोन से ली गई कुछ फोटोज को सना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया.


सना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीबर से उन्होंने 20 फरवरी, 2009 को शादी की थी. सिक्युरिटी ने जब उनसे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं तो सना का कहना था कि बेहतर होगा कि आप इस बारे में बीबर से बात करें. सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपना नाम सना बीबर कर रखा है.

Advertisement

बीबर की दीवानगी सना पर इस कदर छाई है कि वह साल में दो बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. एक अपना और दूसरा बीबर का. सना का कहना है कि उनकी बीबर से मुलाकात नहीं हो सकी. लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि बीबर ने उनके 'प्यार' को नोटिस किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »