सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैन्स में इस फिल्म को लेकर इतना एक्साइटमेंट है कि एक हफ्ते से भी कम के समय में इसके टीजर को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
बता दें कि सलमान खान की अगली फिल्म कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है. सलमान इस फिल्म में सुल्तान अली खान के किरदार में पहलवानी करते नजर आ रहे हैं.
पहलवान की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के टीजर में सलमान पहलावनी के दांव पेच लड़ाते नजर आ रहे हैं. टीजर में सलमान को पहलवानी की दुनिया का शेर बताया जा रहा है. हरियाणवी पहलवान बने सलमान खान की तराशी हुई बॉडी उनके एक और नए और दमदार लुक को बयां कर रही है.
अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं. अनुष्का भी फिल्म में पहलवान के किरदार में नजर आएगी. इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'सुल्तान' का सलमान के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.
यहां देखें टीजर:
स्वाति गुप्ता