सलमान बेचेंगे अपनी पेंटिग्स, जानें कितनी है कीमत

सलमान खान को पेंटिंग्स बनाने का बहुत शौक है और अब सलमान अपने इस शौक से पैसे कमाने जा रहे हैं. दरअसल सलमान अब अपनी पेंटिंग्स बेचेंगे और उससे आए पैसे बीइंग ह्यूमन चैरिटी में जाएंगे.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 23 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

सलमान खान को पेंटिंग्स का बहुत शौक है और वो अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पेंटिंग्स तोहफे में देते भी रहते हैं. लेकिन अब सलमान अपनी पेंटिंग्स बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं और इन पेंटिंग्स से आए पैसे बीइंग ह्यूमन चैरिटी में जाएंगे.


कुछ समय पहले सलमान के फैंन और बिजनेसमैन ने उनकी एक पेंटिंग 1 करोड़ रुपये में खरीदी थी. वो पैसा भी सलमान ने बीइंग ह्यूमन चैरिटी में दान दिया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान की पेंटिंग्स की क्या कीमत है और वो आगे किस दाम में बिक सकती है.

Advertisement


सलमान ने अभी तक अपनी पेंटिंग्स बहन अलवीरा, करीना कपूर खान, बीना काक, महेश मांजरेकर को गिफ्ट में दी है.

सलमान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह कहना गलत ना होगा कि उनकी सारी पेंटिंग्स जल्द ही बिक जाएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement